Harana Sirsa Accident News : हरियाणा के सिरसा जिले में हुए दर्नाक हादसे में एक पूर्व पोलिसकर्मी की मौत हो गई है।
जानकारी के लिए बता दे की सिरसा जिले में रानिया क्षेत्र के गांव गिंदड़ा के पास हुई है।
जहाँ दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
घोंडावाली निवासी सुरेंद्र कुमार की मौत
मृतक की पहचान घोंडावाली निवासी सुरेंद्र कुमार (56) पुत्र हंसराज छपोला के रूप में हुई है। सुरेंद्र कुमार एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी थे।
वहीं, घायल युवक की पहचान गिंदड़ा गांव निवासी गौरव (18) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
देर रात हुई घटना
यह हादसा रात के समय गांव गिंदड़ा से घोंडावाली के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, गौरव घोंडावाली से गिंदड़ा गांव की ओर जा रहा था, जबकि सुरेंद्र कुमार गिंदड़ा से घोंडावाली गांव की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपचार के दौरान रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने तोड़ा दम
आसपास के लोगों और राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम घायलों को रानिया के नागरिक अस्पताल ले गई,
जहां सुरेंद्र कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे युवक को सिरसा से हिसार के निजी अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है और परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
