Love Affair : प्रेम के चलते एक और मामला सामने आया है जिससे पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के लिए बता दे की शातिर पत्नी के जाल में आकर एक और बेकसूर पति की जान चली गई।
यह नया मामला राजस्थान के कोटा शहर से आया है। जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की जांच में सामने आया है कि महिला के दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध थे।
लेकिन, जब पत्नी के प्यार में पति रोड़ा बना तो उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई।
इसके बाद शादीशुदा महिला ने रात में अपने प्रेमी को घर पर बुलाया और फिर पति को मौत के घाट उतार दिया।
कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र के आंवली रोजड़ी का पूरा मामला Love Affair
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हत्याकांड का यह मामला कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र के आंवली रोजड़ी का है।
सेवानिवृत्त फौजी मनोज कुमार शर्मा की गुरुवार देर रात उसकी पत्नी दीपिका और उसके दो साथियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय दंपती के दोनों बच्चे घर पर ही मौजूद थे।
शातिर पत्नी ने की अंतिम संस्कार की तैयारी
लोगों के होश तब उड़े जब हत्या के बाद मौत को सामान्य दर्शाते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। तभी पिता ने आशंका जताई की उसके बेटे की हत्या हुई है।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
वहीं, जांच में जुटी पुलिस ने पत्नी दीपिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हैरान कर देने वाली बातें सामने आई। जिसके बाद सबकी पैरों तले जमीन खिसक गई।
पत्नी दीपिका के थे अवैध संबंध
मृतक मनोज की पत्नी दीपिका के कोटा के खेड़ली फाटक निवासी देवेश से अवैध संबंध थे।
30 अप्रेल की रात देवेश अपने दोस्त के साथ मनोज के घर आया था। जहां पर उसने मनोज के साथ बैठकर शराब पार्टी की।
इसी दौरान देवेश और मनोज के बीच बहस हो गई। मामला इतना गरमाया कि प्रेमी देवेश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मनोज की हत्या कर दी।
इस दौरान पत्नी सब देखती रही। पत्नी अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस अभी दोनों फरार आरोपियों तलाश में जुटी हुई है। Love Affair
पत्नी दीपिका का आरोप है कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। घटना वाली रात भी मनोज ने झगड़ा किया था।
बेटा बेटी को नहीं लगने दी भनक
हैरान कर देने वाली बात ये है की पत्नी इतनी शातिर थी कि उसने अपने 14 साल के बेटे और 12 साल की बेटी को भी इसकी खबर नहीं लगने दी कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
वारदात से पहले ही पत्नी ने दोनों बच्चों को सोने के लिए ऊपर वाले कमरे में भेज दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर अपने की पति को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के अनुसार
सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सेवानिवृत्त फौजी मनोज कुमार शर्मा मूल रूप से अजमेर जिले के किशनगढ़ के रहने वाले थे। वे आर्मी में क्लर्क थे और 5 साल पहले ही रिटायर हुए थे। तभी से वे अपने परिवार के साथ कोटा के आवली रोझड़ी में रह रहे थे। वे वर्तमान में बिजली विभाग में क्लर्क काम कर रहे थे। Love Affair



