Rajasthan Petrol Diesel Price 20 may 2026: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने लगातार हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
109 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोल
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बीते दिन की सुबह नई दरें जारी होने के बाद जयपुर में पेट्रोल 109 रुपये के करीब पहुंच गया है। दिल्ली में डीजल 94 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। पेट्रोल 94 पैसे बढ़कर 108.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर 94.17 रुपये प्रति लीटर हो गया।
4 साल बाद पेट्रोल-डीजल ने फिर चिंता जताई, लगभग 4 साल बाद तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव आया।
इससे पहले अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाई गई थी।
मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले 2 रुपये की कमी के कारण भी राहत मिली थी।
लेकिन अब खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है, जिसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
15 मई को पहले ही बढ़ी थी कीमतें
शुक्रवार (15 मई) को जयपुर में पेट्रोल में 3.25 रुपये और डीजल में 3.02 रुपये की बढ़ोतरी की गई।
गैस के बाद तेल की कीमत भी बढ़ेगी बजट की हालत तेल कंपनियों द्वारा कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है।
इससे पहले, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2022 से स्थिर थीं।
राजस्थान में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मई की शुरुआत में 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। तब से राजस्थान में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3099 रुपये तक पहुंच गई है।





