Delhi-Mumbai Expressway Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। शाम करीब छह बजे इंद्रपुर और मालपुर गांव के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी।
कार जयपुर से दिल्ली जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और सड़क किनारे खाई में गिर गई।
पांच लॉग जख्मी
सभी घायल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रमेश (47) पुत्र बुलचंद, गगन सिंघल (40) पुत्र अनिल, प्रवीण गोयल पुत्र सत्यप्रकाश, मुकेश गोयल पुत्र बलराज गोयल और अंकित राणा पुत्र शहंसेपाल के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण परिवार के सदस्य उन्हें आगे के इलाज के लिए एक निजी वाहन में मोदीनगर गाजियाबाद ले गए।
बालाजी के दर्शन करके लौट रहे थे कार सवार
बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग बालाजी मंदिर जाकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना हुई और उनकी यात्रा दुर्घटना में बदल गई।
इस घटना के बाद अस्पताल के प्रबंधन पर भी सवाल उठाए गए थे। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों के पहुंचने पर अस्पताल में केवल एक नर्सिंग कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने अकेले ही सभी घायलों का इलाज किया, जिसके कारण उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
