Rupee VS dollar: रूपए की लगातार कीमतें गिरती जा रही है। बता दे की एक तरफ जहाँ सोने की कीमतें गिर रही है वहीँ दूसरी तरफ डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है।।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे गिरकर 96.35 (अनंतिम) के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, वैश्विक अनिश्चितताओं और मजबूत डॉलर के कारण घरेलू मुद्रा दबाव में है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव से वैश्विक बाजार की धारणा प्रभावित हुई है।
1 डॉलर के मुकाबले 96.39 पर पहुंचा रुपया
इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारत सहित उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव डाला है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 96.19 पर खुला। डॉलर के मुकाबले यह 96.39 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे गिरकर 96.35 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की रुपया शुक्रवार को पहली बार 96 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया था और 95.81 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, “डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से रुपया कमजोर बने रहने की संभावना है। वैश्विक तनाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के बाहर निकलने से भी रुपये पर दबाव पड़ सकता है।
उन्होंने कहा, “हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप और सोने और चांदी के आयात पर कुछ प्रतिबंधों से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है। डॉलर के मुकाबले रुपये के 96 से 96.60 के बीच कारोबार करने की संभावना है।
विदेशी मुद्रा भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, 8 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.29 अरब डॉलर बढ़कर 696.98 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 7.79 अरब डॉलर घटकर 690.69 अरब डॉलर रह गया था।





