Haryana Transfer News : हरियाणा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि हरियाणा सरकार ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए डॉ. सतवीर सिंह कादियान को सिंचाई विभाग में स्पेशल हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) नियुक्त किया है।
डॉ. कादियान को विभागीय कारणों से निलंबित
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सरकार के इस फैसले को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में डॉ. कादियान को विभागीय कारणों से निलंबित (सस्पेंड) किया गया था, जिसके बाद अब उन्हें नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. सतवीर सिंह कादियान जल प्रबंधन और सिंचाई क्षेत्र के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य में जल संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था और पानी के कुशल उपयोग को लेकर सरकार विशेष फोकस कर रही है।
जारी आदेश के अनुसार
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सरकारी ऑर्डर के अनुसार, स्पेशल HOD के रूप में डॉ. कादियान विभाग में पानी प्रबंधन, सिंचाई योजनाओं की मॉनिटरिंग और तकनीकी सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे अपने अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर विभाग की कार्यप्रणाली को और मजबूत करेंगे।



