Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा में सरसों समेत रबी फसलों की खरीद प्रक्रिया का शेडूअल जारी, जानें इस बार MSP के नए रेट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
, ,

हरियाणा में सरसों समेत रबी फसलों की खरीद प्रक्रिया का शेडूअल जारी, जानें इस बार MSP के नए रेट

हरियाणा में सरसों समेत रबी फसलों की खरीद प्रक्रिया का शेडूअल जारी, जानें इस बार MSP के नए रेट

Haryana Crop MSP rate : हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की सैनी सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 की फसलों की खरीद प्रक्रिया घोषित कर दी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में सीजन 2026-27 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अंतर्गत सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी तथा ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद को लेकर किए जा रहे खरीद प्रबंधों की समीक्षा की।

बैठक में दी गई ये जानकारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैठक के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025-26 में प्रमुख फसलों के रकबे और उत्पादन में वृद्धि हुई है। सरसों का उत्पादन लगभग 13.17 लाख टन होने का अनुमान है। सूरजमुखी का उत्पादन 0.70 लाख टन रहने की संभावना है, जबकि चना और मसूर के उत्पादन में भी सुधार दर्ज किया गया है। ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन 98 टन तक बढ़ने का अनुमान है।

मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मुख्य सचिव ने उच्च उत्पादन अनुमानों पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समयबद्ध खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को बिना किसी विलंब के लाभकारी मूल्य मिल सके। साथ ही, किसानों में एमएसपी और खरीद प्रक्रिया के संबंध में व्यापक जागरूकता सुनिश्चित की जाए।

कब शरू होगी रबी फसलों की खरीद

राज्य में मसूर की खरीद 20 मार्च से आरंभ होकर 30 अप्रैल तक होगी

सरसों की खरीद 28 मार्च से आरंभ होकर एक मई तक संचालित होगी।

चने की खरीद एक अप्रैल से आरंभ होगी, जो कि 10 मई तक चलेगी।

मूंग की खरीद 15 मई से 20 जून तक की जाएगी।

सूरजमुखी की खरीद एक जून से 30 जून तक की जाएगी।

हरियाणा में फसलों के MSP रेट

सरसों के लिए एमएसपी 6,200 रुपये प्रति क्विंटल

चने के लिए 5,875 रुपये

मसूर के लिए 7,000 रुपये

सूरजमुखी के लिए 7,721 रुपये

मूंग के लिए 8,768 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur