Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / School Time Changed : राजस्थान में गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, जानें इसबार कब पड़ेगी गर्मी की छुट्टियां?

,

School Time Changed : राजस्थान में गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, जानें इसबार कब पड़ेगी गर्मी की छुट्टियां?

School Time Changed : राजस्थान में गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, जानें इसबार कब पड़ेगी गर्मी की छुट्टियां?

Rajasthan School Time Change : राजस्थान में स्कूली बच्चों के लिए इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है।
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

राजस्थान के इन जिलों में बदल स्कूलों का समय

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान के जयपुर कोटा चित्तौड़गढ़ जैसलमेर और दौसा में बच्चों को राहत देने के लिए सुबह की शिफ्ट में कक्षाएं चलेंगी.

कोटा में 12वीं कक्षा का समय सुबह 7.30 से 12.30 बजे तक कर दिया गया है.

दौसा में 8वीं कक्षा तक के लिए 24 अप्रैल से 2 मई तक समय सुबह 7.30 से 12 बजे रहेगा.

जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में भी 8वीं तक के बच्चों का समय सुबह 7.30 से 12 बजे तक तय किया गया है.

राजस्थान में कब पड़ेगी गर्मी कि छुट्टियां

राजस्थान में शिक्षा विभाग के नए सत्र 2026-27 के कैलेंडर के अनुसार, स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 17 मई से शुरू होकर 20 जून 2026 तक रहेंगी। इस बार पढ़ाई समय पर पूरी करने के लिए छुट्टियों की अवधि में 10 दिन की कटौती की गई है।

कैसा है प्रदेश में मौसम ?

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में इस समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे बने हुए हैं और दोपहर होते ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.

25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में तथा 26 से 28 अप्रैल के बीच पश्चिमी और उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है. कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने के आसार भी हैं.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur