Bihar School News: बता दे कि बिहार समेत देशभर में गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखि जा रही है।
ऐसे में खासकर छोटे बच्चों के लिए काफी परेशानियां देखने को मिल रही है।
ऐसे में गर्मियों कि छुटियों का एलान तो नहीं हुआ है लेकिन समय के साथ बदलाव में कुछ राहत दी गई है।
वहीँ उम्मीद कि जा रही है कि इसबार बिहार में गर्मियों कि छुटियों का इन्तजार भी जल्द खत्म हो सकता है।
बता दे कि लगातार बढ़ते तापमान से छोटे बच्चों के साथ साथ अभिभावकों को भी काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़, ऐसे छोटे बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है।
बिहार में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सारण और पटना में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है।
जिला पदाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जिले के सभी निजी एवं सरकारी सरकारी विद्यालयों प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों सहित, में दोपहर 12:00 बजे के बाद 8वीं कक्षा तक के सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। Bihar School News
सारण और पटना में स्कूलों के लिए ये आदेश जारी

दोनों जिला प्रशासन ने प्री-स्कूल से कक्षा 5 तक की कक्षाओं को सुबह 11:30 बजे के बाद और कक्षा 8 तक की पढ़ाई को दोपहर 12:30 बजे के बाद बंद करने का निर्देश दिया है।
6वीं से 8वीं तक के लिए भी नियम
6वीं से 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है। इन कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों को दोपहर 12:30 बजे के बाद संचालित नहीं किया जाएगा।
मुजफ्फरपुर को अभी भी इन्तजार
वहीं मुजफ्फरपुर में मंगलवार को तापमान का 10 वर्ष का रिकॉर्ड टूटने के बाद मौसम विभाग की ओर से लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे और उनके अभिभावक जिला प्रशासन की ओर देख रहे हैं। आदेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।



