Rajasthan School Holiday : मार्च का तीसरा सप्ताह सरकारी कर्मचारियों और आम जनता के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। चेटीचंड के अवसर पर 20 मार्च को अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार, 21 मार्च और ईद-उल-फितर के अवसर पर अवकाश रहेगा।
इसके बाद 22 मार्च रविवार के साथ-साथ लगातार तीन दिन की छुट्टी बन जाएगी। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। लोग इस समय को परिवार के साथ बिताने या खरीदारी करने, यात्रा करने और धार्मिक स्थानों पर जाने की योजना बना सकते हैं।
लगातार तीन दिनों की छुट्टी के कारण राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। कर्मचारियों और आम लोगों के लिए यह सप्ताहांत न केवल आराम करने का मौका देगा बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी सुनहरा मौका साबित होगा।
20-21-22 मार्च को राजस्थान में अवकाश
राजस्थान सरकार ने विभिन्न त्योहारों पर अवकाश घोषित किया है। चेटीचंड के अवसर पर 20 मार्च को अवकाश रहेगा, जिसके बाद 21 मार्च, शनिवार और 22 मार्च, रविवार से लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा।
26 से 29 मार्च तक चार दिन का लंबा सप्ताहांत
इसके बाद 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी होगी। यदि कर्मचारी 27 मार्च को एक दिन की छुट्टी लेते हैं, तो उन्हें 26 से 29 मार्च तक चार दिन का लंबा सप्ताहांत मिल सकता है, क्योंकि 28 मार्च शनिवार है और 29 मार्च रविवार है।
28 से 31 मार्च तक भी मिलेगी छुट्टियां
इसी तरह महीने के अंत में लंबी छुट्टी का मौका है। 31 मार्च को महावीर जयंती पर अवकाश रहेगा। यदि कोई कर्मचारी 30 मार्च को छुट्टी लेता है, तो 28 से 31 मार्च तक लगातार चार दिनों की छुट्टी का आनंद लिया जा सकता है।
लगातार इन छुट्टियों के कारण पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ बढ़ने की संभावना है। कई लोग इस दौरान परिवार के साथ यात्रा करने या धार्मिक स्थलों पर जाने की योजना बना रहे हैं। कुल मिलाकर, मार्च का यह समय कर्मचारियों के लिए आराम करने और काम के बीच घूमने का एक सुनहरा अवसर ला रहा है।
यहाँ देखें कब और क्यों रहेगा अवकाश
20 मार्च शुक्रवार Cheti Chand
21 मार्च शनिवार साप्ताहिक अवकाश
22 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश
26 मार्च गुरुवार Ram Navami
27 मार्च शुक्रवार वैकल्पिक अवकाश लेने पर लंबा वीकेंड
28 मार्च शनिवार साप्ताहिक अवकाश
29 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश
30 मार्च सोमवार वैकल्पिक अवकाश लेने पर लंबा वीकेंड
31 मार्च मंगलवार Mahavir Jayanti
