Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / SDM काजल मीणा तीसरी कोशिश में हुई थी ट्रैप, वॉट्सएप कॉल हुई वायरल

SDM काजल मीणा तीसरी कोशिश में हुई थी ट्रैप, वॉट्सएप कॉल हुई वायरल

SDM Kajal Meena Arrest : राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से एक मामला SDM काजल का है जिसने काफी चर्चा बटोरी है।

बता दे कि 16 अप्रैल को, ACB ने करौली जिले SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश सैनी और UDC प्रवीण कुमार धाकड़ को 60,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

जिसके बाद ये मामला लगातार सुर्ख़ियों बटोर रहा है। वैसे देखा जाए तो इतने बड़े पद पर विराजमान होकर भी एक कर्मचारी द्वारा रिश्वत लेना शर्म कि बात है खासकर जो पहले बड़े बड़े बदलाव कि बात करता हो, खेर इस बदलाव को देखकर डिपार्टमेंट में भी हर किसी कि आँखें नीची हो गई होगी।

एक के बाद एक तीन कोशिश

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि भूमि के मालिकों के बीच खाते के विभाजन के संबंध में निर्णय (तकसमा) देने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी।

उस दिन रिश्वत देने वाला 2 बार एस. डी. एम. काजल मीणा के कार्यालय पहुंचा था। SDM Kajal Meena

पाठक ने इसे दोनों बार वापस कर दिया। तीसरी बार शाम को काजल मीना के कार्यालय पहुंची, फिर पाठक ने रिश्वत ली और ए. सी. बी. ने तीनों को पकड़ लिया।

रिश्वत लेने के बाद और पकड़े जाने से पहले तीनों के बीच बातचीत भी बहुत दिलचस्प है।

यहां सुनिए पूरा किस्सा

  • शिकायतकर्ता : साब! मेरे काम का क्या हुआ?
  • रीडर : 50 हजार रुपए मैडम को देने होंगे।
  • शिकायतकर्ता : इंतजाम कर लूंगा।
  • रीडर : मैं अलग से 10 हजार रुपए लूंगा। इसके बाद तकासमे (जमीन बंटवारे) की फाइल पूरी कर दी जाएगी।
  • शिकायतकर्ता : ठीक है साब। मैं SDM मैडम के लिए 50 हजार और आपके लिए 10 हजार की व्यवस्था करने जा रहा हूं। दोपहर बाद आऊंगा।

पहली बार : सुनवाई का बहाना

शिकायतकर्ता नौदोती दोपहर 3:30 बजे SDM ऑफिस पहुंचा। ऑफिस में 10 मिनट रुका और लौट आया। ACB टीम को बताया कि अभी सुनवाई चल रही है। रीडर ने बाद में आने का इशारा किया है।

दूसरी बार : रीडर बोला- मैडम घर चली गईं

शिकायतकर्ता शाम 4:10 बजे फिर नादौती SDM कार्यालय पहुंचा। 25 मिनट रुकने के बाद लौट आया और ACB टीम के पास पहुंच गया। ACB को बताया कि रीडर दिनेश ने रिश्वत नहीं ली। दिनेश ने उसे कहा- मैडम ने तुम्हारी फाइल पर 1 मई 2026 की तारीख डाल दी है। मैडम घर पर चली गई हैं। फाइल देखकर ही आगे कुछ बता पाएंगी। मैडम शाम को 5 या 5.15 बजे तक घर से वापस यहां पहुंचेंगी।

तीसरी बार: आखिर ट्रैप हो गए रिश्वतखोर SDM Kajal Meena

शिकायतकर्ता तीसरी बार शाम 4.55 बजे नादौती SDM कार्यालय पहुंचा। करीब आधे घंटे बाद शाम 5:35 बजे कार्यालय से निकला और ACB को इशारा कर दिया कि रीडर ने रिश्वत के पैसे ले लिए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि रीडर पैसे लेकर एसडीएम ऑफिस के साथ स्थित तहसील कार्यालय की तरफ गया है। ACB टीम तत्काल तहसील कार्यालय पहुंची।

  • ACB : रिश्वत के रुपए कहां हैं?
  • रीडर दिनेश : रुपए कार्यालय के सहकर्मी UDC प्रवीण कुमार धाकड़ को दे दिए।
  • ACB : रिश्वत अकेले के लिए ली क्या?
  • रीडर : नहीं, SDM काजल मैडम के लिए ली है।
  • ACB : हमारे सामने काजल मीणा को कॉल करो। फोन स्पीकर पर रखो।
  • (दिनेश मान गया और SDM काजल को वाॅट्सएप कॉल किया)

रीडर : मैडम! रिश्वत के पैसे आ गए हैं।
SDM काजल : ओके!

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur