Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana News : हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, बिजली विभाग का SE किया सस्पेंड, आदेश जारी.

,

Haryana News : हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, बिजली विभाग का SE किया सस्पेंड, आदेश जारी.

Haryana News : हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, बिजली विभाग का SE किया सस्पेंड, आदेश जारी.

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की एक वीडियो वायरल होने के बाद एक बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जानकारी के लिए बता दे कि सोनीपत के बिजली निगम के एसई गीतूराम तंवर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

MD ने जारी किया आदेश

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम लि. (UHBVNL) के एमडी की ओर से इस संबंध में ऑर्डर जारी किया गया। गीतू राम का अब हेडक्वार्टर पंचकूला रहेगा।

वीडियो हुआ था वायरल

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि यह एक्शन तब देखने को मिला था जब एसई का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे यह कहते हुए नजर आए थे कि ‘जाट और झोटा जहां मिलेगा, लट्‌ठ मारुंगा। Haryana News

इसके अलावा यह बात भी कहते दिखाई दे रहे है कि तुम्हारे में बेशक न हो, लेकिन हमारे में बिल्कुल खुलकर कॉस्टिज्म है। वहीँ उनका यह बयान सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

गलत बिल को लेकर भी हो चुकी ह शिकायत

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इसके बाद बिजली निगम के कई अधिकारियों ने एसई की शिकायत मुख्यमंत्री नायब सैनी से की थी।

इसमें भी आरोप लगाया गया था कि अधिकारी गलत बिल बनवाने का दबाव बना रहे हैं। एसई की वीडियो वायरल होने के बाद कई जाट संगठन भी विरोध में उतर आए थे।

PC में दी सफाई

उधर, गीतूराम तंवर ने गुरुवार को करनाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले में सफाई भी दी।

कहा कि यह वीडियो कटिंग करके चलाया गया है।Haryana News

वे सोनीपत डीसी कैंप ऑफिस में सभी अधिकारियों के साथ बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे।

इस दौरान जाट समाज से भी अधिकारी वहां पर मौजूद थे। वो मजाक की बातें थीं।

एक सोची समझी साजिश के तहत उनका वीडियो बनाया गया है। उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए।