Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / 100000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप हुआ सीनियर असिस्टेंट, राजस्थान में ACB का फिर बड़ा एक्शन

,

100000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप हुआ सीनियर असिस्टेंट, राजस्थान में ACB का फिर बड़ा एक्शन

100000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप हुआ सीनियर असिस्टेंट, राजस्थान में ACB का फिर बड़ा एक्शन

ACB Action Rajasthan : rajsthan से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पदेश में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB का तगड़ा एक्शन देखने को मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक निरोधक ब्यूरो ने राज्य बीमा और प्रोविडेंड फंड विभाग के वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant) को शिकंजे में लिया है.

100000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की आरोपी शेखर मथुरिया को उदयपुर में 100000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. घटना उदयपुर की है जहां एसीबी सीनियर असिस्टेंट शेखर मथुरिया को ट्रैप किया है. बताया जा रहा है कि शेखर मथुरिया ने परिवादी से 750000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. लेकिन बाद में डील 150000 रुपये में तय हुई. ACB Action

ACB के अनुसार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि परिवादी की भांजी (सरकारी शिक्षिका) की मृत्यु होने पर राज्य बीमा के डेथ क्लेम को पास करने एवं कमियों की पूर्ति कर ज्यादा क्लेम राशि पास करवाने की एवज में पहले आरोपी द्वारा 7,50,000 रुपये (सात लाख पचास हजार रुपये) की मांग की गई थी. ACB Action

150000 रुपये में तय हुआ सौदा

वहीं शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद 11 मई को सत्यापन के दौरान आरोपी सीनियर असिस्टेंट द्वारा 150000 रुपये की रिश्वत राशि लेने पर सहमती बनी. इसके बाद 12 मई को एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान 150000 रुपये में से पहली किस्त 100000 रुपये रिश्वत राशि के साथ आरोपी सीनियर असिस्टेंट को गिरफ्तार किया गया. ACB Action

अब इस मामले में आरोपी सीनियर असिस्टेंट से पूछताछ की जा रही है. वहीं आरोपी के अन्य ठिकानों पर भी एसीबी छापेमारी कर सकती है. अब इस मामले में आगे बड़े खुलासे की भी आशंका है.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur