RAS-2024 Success Story: राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि रायसिंहनगर निकटवर्ती गांव 50 एनपी ततारसर की बेटी शालू कस्वां ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
चेतराम कस्वां की पुत्री शालू का आरएएस 2024 परीक्षा में आठवीं रैंक के साथ फाइनल चयन हुआ है।
शालू के पिता चेतराम खेती-किसानी करते हैं, जबकि माता कमलेश गृहिणी हैं।
बिना कोचिंग रचा इतिहास
सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।
शालू ने बताया कि उसने बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर ही तैयारी की।
दिन-रात की मेहनत और मजबूत आत्मविश्वास के बल पर उसने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया।
शालू ने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुसर मोडिया से पूरी की और उच्च शिक्षा रायसिंहनगर के एमडी पीजी गर्ल्स कॉलेज से प्राप्त की।
गांव में खुशी का माहौल
शालू की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया, वहीं बधाई देने वालों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है। परिवार के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय बन गई है।
बता दे कि इंटरव्यू प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 को पूरी हुई थी और अगले ही दिन आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर
इस बार बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने पहला स्थान हासिल किया है।
वहीं जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने दूसरी रैंक प्राप्त की है, जो वर्तमान में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं।



