Archive notice This article was published on 21 May 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

जो लोग दिल्ली में डीटीसी की बसों से सफर करते हैं, उनको बस क्यू शेल्टर पर इंतजार बस का इंतजार करना बहुत ही परेशान करने वाला होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि दिल्ली सरकार ने 3575 नए आधुनिक और स्मार्ट शेल्टर्स बनाने का फैसला लिया है। इन नए बस क्यू शेल्टर्स में जहां बसों की जानकारी डिजिटल बोर्ड पर मिलेगी, वहीं यहां पर सुरक्षा के मद्देनजर पैनिक बटन भी लगाया जाएगा।

इसके अलावा इन नए और आधुनिक बस क्यू शेल्टर्स में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी। साथ में यहां पर पावर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए सोलर पैनल भी इंस्टाल होंगे। यानी आने वाले दिनों में दिल्ली में डीटीसी बस का इंतजार करना एक सुखद अनुभव होने वाला है। इसके लिए सरकार ने 650 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है।

ऐसा माना जा रहा है इस साल के अंत तक इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। जिस कंपनी को यह काम दिया जाएगा, अगले 20 साल तक इसका रखरखाव भी उसी कंपनी को करना होगा। ऐसे में यह शेल्टर्स काफी टिकाऊ बनने की उम्मीद है।

स्मार्ट अर्बन फील
यह व्यवस्था सिर्फ यात्रियों को बस का इंतजार करने के दौरान एक स्थान भर उपलब्ध करवाने की नहीं है, इसके अलावा यहां पर स्मार्ट शहरी फील के लिए तमाम आधुनिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है सुरक्षा। क्योंकि पैनिक बटन किसी भी घटना के दौरान बहुत अधिक लाभदायक होने वाला है। जिस प्रकार मेट्रो स्टेशन में आने वाली ट्रेन की रीयल टाइम जानकारी मिलती है, यहां भी बसों के रूट और आने के बारे में जानकारी देने की व्यवस्था होगी।
किया गया है लंबा शोध
ऐसा नहीं है कि दिल्ली सरकार ने अचानक ही इस योजना को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए लंबा शोध कार्य चला है। करीब डेढ महीने तक सर्वे किया गया है। इसके बाद यह फैसल लिया गया है।

यहां पर यात्रियों की संख्या से लेकर कुल फुटफाल जैसी जानकारी जुटाई गई है। इसके अनुसार ही यहां पर सुविधाएं और बैठने के लिए बैंच की भी व्यवस्था होगी। इस बार बैक-रेस्ट वाले बैंच लगाए जाएंगे। यहां पर डिजिटल विज्ञापन के लिए पैनल भी लगेंगे। इससे सरकार की आए भी बढ़ेगी।