Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / BPL Families : बीपीएल परिवारों की छत पर लगेंगे मुफ्त में सोलर पैनल, 31 मार्च तक आवेदन कर उठायें फायदा

, ,

BPL Families : बीपीएल परिवारों की छत पर लगेंगे मुफ्त में सोलर पैनल, 31 मार्च तक आवेदन कर उठायें फायदा

BPL Families : बीपीएल परिवारों की छत पर लगेंगे मुफ्त में सोलर पैनल, 31 मार्च तक आवेदन कर उठायें फायदा

Free Solar Panels : गरीब और कम आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल परिवारों की छतों पर मुफ्त सौर पैनल लगाए जाएंगे। विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता कुंदन कुमार ने कहा कि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है।

बिजली बिल का बोझ होगा कम

उन्होंने कहा कि जिले में कुटीर ज्योति कनेक्शन धारकों की संख्या लगभग 1 लाख 3 हजार है। वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता अपनी छत पर सौर इकाइयां लगाकर घरेलू उपयोग की बिजली की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इससे सौर ऊर्जा से पंखे, बल्ब और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और बिजली के बिलों का बोझ भी कम होगा।

विभाग का प्रयास है कि अधिकतम पात्र परिवार इस योजना का लाभ उठाएं। योजना के तहत उपभोक्ताओं की छत पर 1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा, जिसके लिए दो सोलर प्लेट लगाई जाएंगी। सौर पैनलों की खरीद, स्थापना और तकनीकी व्यवस्था की पूरी लागत बिजली कंपनी द्वारा वहन की जाएगी। उपभोक्ताओं को जेब से कुछ भी भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, पैनल की स्थापना के बाद, इसकी सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी।

सौर इकाई स्थापित करने के लिए, उपभोक्ता के घर में कम से कम 64 वर्ग फुट की पक्की छत होनी चाहिए और जगह छाया मुक्त होनी चाहिए, ताकि पूरे दिन पर्याप्त धूप रहे। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

31 मार्च तक कंरें आवेदन

कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल परिवारों की छतों पर मुफ्त रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि इस वर्ष 31 मार्च है।

योग्य उपभोक्ता सुविधा ऐप के माध्यम से या निकटतम सुविधा काउंटर और वसुधा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सौर पैनल लगाए जाएंगे, जिसकी पूरी लागत बिजली कंपनी द्वारा वहन की जाएगी।

अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को समय पर आवेदन करके योजना का लाभ उठाना चाहिए। – कुंदन कुमार, कार्यकारी अभियंता, विद्युत विभाग