Rajasthan News : राजस्थान के भरतपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे की खाकी ने पुलिस विभाग को एक बार फिर से शर्मशार कर दिया है। जानकारी के लिए बता दे की जिले के भुसावर थाने में तैनात दो ट्रेनिंग कांस्टेबलों को अनुशासनहीनता और दुराचरण का मामला प्रकाश में आया है। जिसके तुरंत बाद SP का सख्त एक्शन देखने को मिला है।
यहाँ समझिये पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की घटना 22 और 23 फरवरी की रात की बताई जा रही है। जहां भुसावर थाने में तैनात रिक्रूट कांस्टेबल सोनू कुलदीप और परमिंदर एक युवती को बाइक पर बैठाकर थाने के भीतर ले आए. एक स्थानीय युवक ने जब बाइक का पीछा किया और थाने के अंदर का नजारा देखा, तो उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
युवक का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी की थी. जब युवक ने सबूत के तौर पर वीडियो बनाया, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने न केवल उसका मोबाइल छीन लिया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की.Rajasthan News
सोशल मिडिया पर वाइरल हुआ वीडियो
जानकारी के लिए बता दे की युवती के परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो वे तुरंत थाने पहुंचे और युवती को अपने साथ घर ले गए. हालांकि, बदनामी के डर से परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई. लेकिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया.
SP दिगंत आनंद की सख्त कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) दिगंत आनंद ने मामले के तुरंत जांच के आदेश दिए. जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि दोनों प्रशिक्षु कांस्टेबलों का आचरण पुलिस बल की गरिमा के विपरीत था. एसपी दिगंत आनंद ने बताया किभुसावर थाने पर अटैच दो रिक्रूट कांस्टेबल सोनू और परमिंदर के खिलाफ दुराचरण का मामला सामने आया था.जांच में उनके नैतिक पतन और प्रोबेशन पीरियड के दौरान फोर्स की कार्यप्रणाली के विरुद्ध कार्य करने के पुख्ता संकेत मिले. पुलिस सेवा में इस तरह के व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए दोनों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. जिसके बाद विभाग की जांच के बाद रिपोर्ट आने पर ही दोनों पर फैसला किया जाएगा.Rajasthan News
