Holi Special Train: होली के मोके पर स्टेशनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने बड़ा फेंसला लिया है। जानकारी के लिए बता दे कि होली के मौके पर रांची और आसपास के इलाकों के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।जिसके चलते वो समय पर घर पहुंच अपने परिवार के साथ इस त्यौहार को आनंद उठा सकेंगें। बता दे कि होली स्पेशल ट्रैन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले करीब 50 से 70 हजार यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
होली फेस्टिवल स्पेशल (Holi Special Train) ट्रेन संख्या 07051 तिरुपति से रक्सौल के लिए 21 और 28 फरवरी तथा 7 मार्च 2026 को रवाना होगी।
रांची–झंझारपुर स्पेशल (Holi Special Train)
ट्रेन संख्या 08105 रांची–झंझारपुर होली स्पेशल 2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार रात 10:50 बजे रांची से खुलेगी और अगले दिन शाम 4 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।
रांची–गोरखपुर होली स्पेशल
रांची और गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 08629 रांची–गोरखपुर होली स्पेशल 2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार रात 11:55 बजे रांची से चलेगी और अगले दिन रात 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
