Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। कई जिलों में हल्की बारिश से सुबह सुबह मौसम में ठिठुरन देखने को मिल रही ही जबकि दोपहर को तेज हवाओं से आंधी चल रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने 28 मार्च को राज्य के आठ जिलों में आंधी और बारिश फिर से शुरू होने की चेतावनी जारी की है। 25 से 27 मार्च तक राज्य में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
कई जिलों म चढ़ा पारा
राजस्थान में मंगलवार और बुधवार को बारिश जारी रही। पश्चिमी जिले एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में थे।
जैसलमेर और बाड़मेर सहित कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी आई। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सुबह आसमान साफ था और दिन में धूप थी। दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जयपुर में मौसम सुबह ठंडा और शाम को ठंडा रहा।
शहर के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई जिलों में धूप नहीं निकली। बादल घिर आए थे।
28 मार्च से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि राज्य के पश्चिमी हिस्से में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है,
जिसके प्रभाव से सीमावर्ती जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं, जबकि शेष क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा।
जबकि 28 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके प्रभाव से राज्य में कई स्थानों पर मौसम में बदलाव आएगा और कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ गरज के साथ बारिश शुरू हो जाएगी।
