Rajasthan Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर से सर्दी लौट आई है। आज सुबह सुबह लोगों को तीखी हवाओं का सामना करना पड़ा है। बता दे की बदले मौसम के साथ आंधी बारिश और ओलावर्ष्टि का असर देखने को मिल रहा है। वहीँ मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 17 मार्च को राज्य में साफ मौसम की भविष्यवाणी की है और 18 मार्च से एक मजबूत प्रणाली के सक्रिय होने की संभावना है। इस प्रणाली का प्रभाव 20 मार्च तक रहने की संभावना है।
कल बारिश का अलर्ट
इसके प्रभाव से राज्य में अधिकांश स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 18 मार्च को कुल 8 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। Rajasthan Weather Update

इस बीच, दो दिनों की बारिश और ओलावृष्टि के बाद राजस्थान में तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को राज्य के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
मंगलवार को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर में दिन में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में तापमान
हनुमानगढ़ में 24.2 डिग्री सेल्सियस, चुरू और बीकानेर में 32.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर-उदयपुर में 34.8 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर-चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 35.5 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 33.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 36 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 37.6 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Rajasthan Weather Update
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर और उदयपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।
रात को गिरा पारा
बारिश का न्यूनतम तापमान पर असर पड़ा। शहर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नागौर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 14 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 15.2 डिग्री सेल्सियस, बारां में 15.3 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 15.5 डिग्री सेल्सियस और चुरू में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
