India First Train Hydrogen Train: देश के लोगों के लिए इस वक्त की बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने हरियाणा में सोनीपत-गोहाना-जिंद मार्ग पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
85 किमी प्रति घंटे की स्पीड से सफल ट्रायल
अधिक जानकारी के लिए बता दे की परीक्षण के दौरान, ट्रेन ने लगभग 85 किमी प्रति घंटे की गति हासिल की। रेलवे अब इस परीक्षण से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण करेगा और यह सुनिश्चित करने के लिए आगे परीक्षण करेगा कि सभी तकनीकी और सुरक्षा मापदंडों को पूरा किया जाए।
हर डिब्बे में 100 यात्री
इस आधुनिक ट्रेन का निर्माण चेन्नई में किया गया है और शुरुआती चरण में इसमें कुल 10 डिब्बे होंगे, जिनमें से 8 डिब्बे यात्रियों के लिए निर्धारित हैं।
प्रत्येक कोच में 100 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। ट्रेन की अधिकतम गति 105 किमी प्रति घंटा और एक दिन में लगभग 360 किमी चलने की क्षमता बताई गई है।
सबसे बड़ी विशेषता
हाइड्रोजन ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह धुएँ के बिना चलेगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा। इस कारण से, इसे शून्य कार्बन उत्सर्जन ट्रेन माना जा रहा है।
जींद में एक विशेष हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित किया गया है जहाँ विद्युत अपघटन प्रक्रिया द्वारा ईंधन तैयार किया जाएगा।
मेक इन इंडिया के तहत विकसित इस परियोजना को भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और यह भविष्य में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
