Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव, 40 तक पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी, देखें ताजा अपडेट

, ,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव, 40 तक पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी, देखें ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव, 40 तक पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी, देखें ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में गर्मी बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रही है। वहीँ आने वाले दिनों में पूरा प्रदेश भट्टी की तरह तपने वाला है। बता दे की अरब सागर में एंटी साइक्लोन (anti cyclone) से राजस्थान के मौसम पर असर देखने को मिल रहा है। पश्चिम से तेज गर्म हवा चलने से राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई। बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के नजदीक आ गया।

पिछले 24 घंटों में राजस्थान का मौसम

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप के साथ कुछ शहरों में दोपहर में हल्की गर्म हवा चली। उदयपुर, श्रीगंगानगर, कोटा, जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, चूरू, बीकानेर, अजमेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो से तीन दिनों में राज्य में तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। जिससे पश्चिमी जिलों (western districts) में गर्म हवा चलने का अलर्ट है।

रात में ठंढक का एहसास

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिन में तेज गर्मी के बाद रात को लोगों को ठंढक का एहसास हो रहा है। कई शहरों में रात में ठंडक बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है।

राजस्थान में क्यों बढ़ रहा है तापमान

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विशेषज्ञों (weather experts) ने बताया- राजस्थान में गर्मी बढ़ने के पीछे बड़ा कारण गुजरात-पाकिस्तान से लगते अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनना है। इस सिस्टम में हवाएं घड़ी की दिशा में घुमती हुई आसमान से धरती की तरफ तेजी से नीचे आती है।

इससे हाइ-प्रेशर क्रिएट होता है। इस सिस्टम के बनने से आसमान बिल्कुल साफ रहता है। अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनने से हवा भी घूमकर पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान की तरफ सीधी प्रवेश कर रही है।

जिसके कारण राजस्थान के साथ गुजरात और महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है।