Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / सिरसा के ब्लू बेरी होटल में पुलिस की अचानक रैड, महिला की शिकायत पर तत्काल एक्शन

,

सिरसा के ब्लू बेरी होटल में पुलिस की अचानक रैड, महिला की शिकायत पर तत्काल एक्शन

सिरसा के ब्लू बेरी होटल में पुलिस की अचानक रैड, महिला की शिकायत पर तत्काल एक्शन

Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की शहर के आटो मार्केट क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में पुलिस की रेड ने बड़ा पर्दाफास किया है।

महिलाओं को कथित रूप से बंधक बनाकर देह व्यापार

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की महिलाओं को कथित रूप से बंधक बनाकर देह व्यापार करवाने के सनसनीखेज मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

महिलाओं ने ASP को दी थी शिकायत

जानकारी के अनुसार गत 14 मई को दिल्ली और पंजाब के अबोहर की रहने वाली दो महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एएसपी आदर्शदीप सिंह को शिकायत दी।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे पिछले चार-पांच महीनों से रेलवे लाइन क्षेत्र स्थित ब्लू बेरी होटल में खाना बनाने और साफ-सफाई का काम कर रही थीं। Haryana News

इसी दौरान होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा और उसकी पत्नी नीतू अरोड़ा ने उन्हें जबरन होटल में आने वाले ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया।

पीड़ित महिलाओं के मुताबिक विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। इतना ही नहीं, मामले में एक महिला यूट्यूबर पर भी समझौते का दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं।

महिलाओं का कहना है कि उक्त यूट्यूबर महिला द्वारा उन्हें पुलिस के पास न जाने और शिकायत करने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।

एएसपी ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने महिला थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक समेत चार नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रिंस अरोड़ा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रानियां रोड नजदीक भाखड़ा काटन मिल हाल फ्रेंड्स कालोनी निवासी प्रिंस अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपित से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश में छापामारी जारी है। Haryana News

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur