Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam: अचानक से कई राज्यों में बारिश-तूफान का खतरा, जानें देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

, , ,

Kal Ka Mousam: अचानक से कई राज्यों में बारिश-तूफान का खतरा, जानें देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam: राजस्थान समेत देशभर में कल 22 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम पूर्वानुमान, देखें नई रिपोर्ट

Kal Ka Mousam : मार्च की शरुवात से कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर भारत जहां आग में भट्टी की तरह तपेगा तो कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हो रहा है। बता दे की भारतीय मौसम विभाग 2 मार्च को देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है. वहीँ उत्तर भारत के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। यह बदलाव मुख्य रूप से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से आ रहा है. हालांकि भारी बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. चलिए जानते है सोमवार को देशभर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम के बदलाव से बारिश

देश के कई हिस्सों में अलग-अलग मौसम गतिविधियों का अनुमान जताया गया है. 1 मार्च को सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल और माहे में भी बारिश हो सकती है. 4 से 6 मार्च के दौरान जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

2 मार्च के बीच असम और मेघालय में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 4 से 6 मार्च के दौरान कोंकण, गोवा और गुजरात के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है.

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने, आने वाले दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। 1 से 4 मार्च के दौरान प्रदेश तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में आज के दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।Kal Ka Mousam

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार बता दे की 2 मार्च यानि आज सोमवार को राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, वहीँ 1 से 4 मार्च के दौरान हरियाणा तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. आमतौर पर मौसम सुहक बना रहेगा

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है। यानी यूपी में अगले सात दिनों तक गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होगी। हालांकि राज्य में कहीं बी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।Kal Ka Mousam

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी लगातार गर्मी बढ़ रही है। मार्च की शुरुआत के साथ ही बिहार में तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि अगले दो दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। वहीं बारिश की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत का मौसम

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है, जबकि महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है.

4 मार्च 2026 को होली के दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में 33 से 35 डिग्री, मध्य भारत में 33 से 34 डिग्री और पूर्वी भारत में 32 से 34 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना है.

4 मार्च २०२६ को एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम प्रणालियों की बात करें तो दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण केरल तट के पास दक्षिण-पूर्व अरब सागर, पूर्वोत्तर असम क्षेत्र और पश्चिम राजस्थान में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बना हुआ है. उत्तर-पश्चिम भारत में 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर 120 नॉट की रफ्तार वाली सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम चल रही है. 4 मार्च 2026 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर डाल सकता है.