Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan News : राजस्थान के बीकानेर जिले में अचानक सीवरेज से निकलने लगे 500-500 के नोट, मोके पर मची लूट

,

Rajasthan News : राजस्थान के बीकानेर जिले में अचानक सीवरेज से निकलने लगे 500-500 के नोट, मोके पर मची लूट

Rajasthan News : राजस्थान के इस जिले में अचानक सीवरेज से निकलने लगे 500-500 के नोट, मोके पर मची लूट

Rajasthan Bikaner News : राजस्थान से इस वक्त की हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दे की अचानक सीवरेज से पांच पांच सो के नोट निकलने से मोके पर अफरा तफरी मच गई। बता दे की यह घटना बीकानेर जिले की है। खुले पड़े टॉयलेट के चैम्बर में 500-500 के नोट दिखे तो लोग उन्हें लूटने रुक गए। बता दे की घटना मुक्ता प्रसाद थाना इलाके के अंत्योदय नगर के सार्वजनिक पार्क के टॉयलेट का शनिवार दोपहर 2:45 बजे का है।

मोके पर जुटी भारी भीड़

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पार्क के पास बने शौचालय के बाहर भीड़ जुट गई। लोगों ने इस चैम्बर में हाथ डाल-डाल कर नोट निकालने शुरू किए। इसके बाद लोगों ने 15 फीट दूर सीवरेज के चैम्बर का ढक्कन खोला तो यहां भी गंदे पानी में नोट पड़े नजर आए।

सुचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची

अधिक जानकारी के लिए बता दे की लोगों ने ये नोट लूटकर साफ पानी से धोए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को रोका और 500 के नोट कब्जे में लिए। यहां मौजूद लोगों ने भी सीवरेज से निकाल कर नोट पुलिस को सौंपे।

वहीँ आस पास मोके पर मौजूद लोगों का कहना है की यहाँ कुछ लोग बाइक पर आए लोग ऐसे ही नोट सीवरेज से कट्टे में भरकर ले गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। नोट असली हैं या नकली इसकी भी जांच की जा रही है।