Rajasthan News : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की जयपुर में एक बार फिर टर्फरी मच गई जब राजस्थान विधानसभा और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली.
लगातार 6वीं बार धमकी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की एक के बाद एक धमकी भरी सुचना पिछले कई दिनों से आ रही है। वहीँ इस धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसी की टीम मौक़े पर पहुंची. इस साल में लगातार 6वीं बार है जब बम की धमकी मिली है. Rajasthan News
इससे पहले फरवरी महीने में 6, 17, 19 और 20 तारीख को मेल भेजा गया था. इसके बाद पिछले महीने 17 मार्च को भी ऐसी ही धमकी आई थी. आज (13 अप्रैल) मिले मेल में सेशन कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली है.
3 बार कोर्ट को मिल चुकी है धमकी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की अभी अभी तकरीबन सवा एक बजे मेल मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है. एटीएस की टीम ने जोधपुर कोर्ट परिसर में पहुंचकर तलाशी शुरू की.
वही एतियातन के तौर पर समस्त अधिवक्ताओं और लोगों को भी कोर्ट परिसर से बाहर भेज दिया गया. इससे पहले भी तीन बार कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी मिल चुकी है.
जांच में आया सामने
हथियारबंद जवान कोर्ट परिसर और विधानसभा परिसर की तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं. इंटेलिजेंस की टीम लगातार उसे मेल को भी ट्रेस कर रही है. प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मौके से बरामद नहीं हुई है.
अधिवक्ताओं ने मिडिया से रूबरू होते हुए जानकारी दी की इसे पुलिस प्रशासन की नाकामी बताया. उन्होंने कहा, “लगातार इस तरह के मेल से न्यायिक कार्य प्रभावित होता है.Rajasthan News
पुलिस को जल्द ऐसे शरारती तत्व को गिरफ्तार करना चाहिए, जो लगातार न्यायालय का समय भी व्यर्थ कर रहा है.” उदयमंदिर (जोधपुर) थाना अधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि कोर्ट परिसर में जाब्ता लगाया है और जांच की जा रही है.



