Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में हुई गर्मी की एंट्री,पारा 37 डिग्री के नजदीक, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

, ,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में हुई गर्मी की एंट्री,पारा 37 डिग्री के नजदीक, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में हुई गर्मी की एंट्री,पारा 37 डिग्री के नजदीक, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसबार समय से पहले गर्मी की एंट्री हो चुकी है। तापमान तक़रीबन 37 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। वहीँ दिन में तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होने के साथ ही हल्की ठंडक बढ़ने से लोगों को राहत मिली। गुरुवार को अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

राजस्थान में अगले 48 घंटों में दिखेगा परिवर्तन

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने, जबकि अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।Rajasthan Weather Update

पिछले 24 घंटे में मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य के सभी शहरों में गुरुवार दिनभर तेज धूप रही और हल्की गर्मी रही। पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहा।Rajasthan Weather Update

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई और इन तीनों शहरों का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

सीकर, सिरोही समेत कई शहरों में बड़ा तापमान

पश्चिमी ​राजस्थान के बाद अब पूर्वी राजस्थान के जिलों में भी गर्मी बढ़ने लगी। गुरुवार को जयपुर, अजमेर, उदयपुर, गंगानगर, कोटा में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सीकर, सिरोही समेत सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।