Rajasthan Summer School Holiday Update : राजस्थान बढ़ते पारे के बिच छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। बता दे की राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 17 मई से गर्मियों की छुट्टी शुरू होने जा रही है।
वहीँ इसी बिच बच्चों को इस बार हर साल की तरह डेढ़ महीने (45 दिन) की लंबी छुट्टी बिताने का मौका नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग के नए शिविरा पंचांग के अनुसार, इस बार छुट्टियों की अवधि 10 दिन कम कर दी गई है, जिससे गर्मी की छुट्टी सिर्फ 35 दिन की होगी। छुट्टियाँ 17 मई से शुरू होंगी और 20 जून तक जारी रहेंगी।
राजस्थान में हर साल स्कूलों में 45 दिनों की गर्मी की छुट्टी होती थी, लेकिन इस बार सरकार ने इस पैटर्न को पूरी तरह से बदल दिया है। इसके पीछे मुख्य कारण अकादमिक सत्र का नियमित होना और 21 जून से सीधे नियमित कक्षाएं शुरू होना है।
इससे पहले, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्कूलों को केवल एक दिन के लिए खोलने की अनुमति दी गई थी।
योग कार्यक्रम के बाद, स्कूल फिर से बंद कर दिए गए और 1 जुलाई से नियमित पढ़ाई शुरू हो गई।
इस प्रणाली के कारण जून का अंतिम सप्ताह के रूप में बच्चों को कोई राहत नहीं मिली थी।
इस बार सरकार ने आदेश जारी किया है कि 21 जून को योग दिवस मनाने के साथ स्कूल नियमित रूप से खोले जाएंगे और उसी दिन से नया शैक्षणिक सत्र और पढ़ाई बिना किसी देरी के पूरे जोरों पर होगी।
स्कूल प्रमुखों के लिए जारी हुआ ये आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं।
विभाग ने कहा है कि स्कूल की इमारत को बंद करने से पहले हर कक्षा, प्रयोगशाला और कमरे की अच्छी तरह से जांच की जानी चाहिए।
यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी आवाजहीन जानवर या पक्षी गलती से कमरों के अंदर बंद न हो जाए।
इसके साथ ही आगामी मानसून को देखते हुए स्कूलों की छतों को ठीक से साफ करने के लिए कहा गया है ताकि बारिश के पानी को ठीक से निकाला जा सके और जलभराव न हो।





