Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : जयपुर-सीकर-उदयपुर समेत कई जिलों में तपने लगा सूरज, तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज; अगले 4 दिन कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

, ,

Rajasthan Weather Update : जयपुर-सीकर-उदयपुर समेत कई जिलों में तपने लगा सूरज, तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज; अगले 4 दिन कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Rajasthan Weather Update : जयपुर-सीकर-उदयपुर समेत कई जिलों में तपने लगा सूरज, तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज; अगले 4 दिन कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जयपुर, अलवर और सीकर सहित कई शहरों में शनिवार को तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। शनिवार को सबसे गर्म दिन कोटा, बाड़मेर में था। पश्चिमी राजस्थान में दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी।

न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने राज्य में आसमान साफ रहने और तेज धूप के कारण अगले तीन से चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की भविष्यवाणी की है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों में बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहा। बीकानेर जिले में सुबह से ही आसमान में बादल रहे, दोपहर में इन इलाकों में मौसम भी बदल गया और आसमान फिर से साफ हो गया, जिससे यहां का तापमान भी बढ़ गया।

दिन का अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 35.5 डिग्री, चुरू में 36.3 डिग्री, बीकानेर में 36.6 डिग्री और हनुमानगढ़ में 33 डिग्री रहा।

अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में अगले 4 दिन मौसम में हल्का बदलाव नजर आने वाला है। बता दे तापमान बढ़ोतरी के साथ कल और परसों हल्की बदलवाई देखने को मिल सकती है। वहीँ शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ गया। कोटा में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान कोटा और बाड़मेर में दर्ज किया गया।

राजस्थान में तापमान

अधिकतम तापमान फलोदी में 37.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 37.2 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 37 डिग्री सेल्सियस,

बीकानेर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 36.3 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर, जयपुर, भीलवाड़ा में 36.5 डिग्री सेल्सियस,

वनस्थली (टोंक) में 36.6 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 35.4 डिग्री सेल्सियस, करौली में 35.6 डिग्री सेल्सियस,

प्रतापगढ़ में 36.7 डिग्री सेल्सियस और पाली में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।