Gold SIlver Price crash : सोने चांदी कि कीमतों में आज दोपहर को बड़ी गिरावट दर्ज कि कि गई है। बता दे कि बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
सोना 13,988 रुपये सस्ता
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज, 23 मार्च, 2026 को दोपहर 1:00 बजे, 2 अप्रैल के लिए डिलीवरी बॉन्ड के साथ सोने की कीमत 1,30,837 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो पिछले सत्र से 9.45 प्रतिशत कम है।
शुक्रवार को सोना 1,44,825 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। यानी सोना 13,988 रुपये सस्ता हो गया।
5 मई के डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी की कीमत पिछले सत्र की तुलना में 10.48 प्रतिशत गिरकर 2,03,017 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी 2,27,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
यानी एमसीएक्स पर चांदी 24,453 रुपये सस्ती हो गई।
पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में इन दोनों धातुओं की कीमतों में और सुधार देखने को मिल सकता है।
महानगरों में आज सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम आज देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर है। दरें विभिन्न शुद्धता (कैरेट) के आधार पर तय की जाती हैं। यहां देखें प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें –
भारत में सोने की कीमतें
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,017 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,850 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,517 रुपये प्रति ग्राम है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,002 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 12,835 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,502 रुपये प्रति ग्राम है।
कोलकाता में सोने की कीमत मुंबई में सोने के समान है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,002 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,835 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,502 रुपये प्रति ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत अन्य शहरों की तुलना में बहुत अधिक है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,128 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,950 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,800 रुपये प्रति ग्राम है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 14,002 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 12,835 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,502 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
लगातार चौथे दिन गिरी कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 4,400 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई। सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है।
