Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan lunar eclipse : राजस्थान में बंद हुए मंदिरों के कपाट, साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा, नोट कर ले टाइमिंग

,

Rajasthan lunar eclipse : राजस्थान में बंद हुए मंदिरों के कपाट, साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा, नोट कर ले टाइमिंग

Rajasthan lunar eclipse : राजस्थान में बंद हुए मंदिरों के कपाट, साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा, नोट कर ले टाइमिंग

Rajasthan First lunar eclipse : होली के मोके पर चंद्रग्रहण का असर देखने को मिलने वाला है। बता दे की राजस्थान में साल का यह पहला चंद्रग्रहण है। ये करीब 20 मिनट तक दिखाई देगा। जानकारों के अनुसार बता दे की पूर्णिमा के दिन ग्रहण के कारण सुबह से ही धार्मिक गतिविधियों में बदलाव देखने को मिला।

मदिरों के कपाट बंद

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर सूतककाल शुरू हो गया। इस कारण मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए।

भारत में चंद्र ग्रहण का समय

अधिक जानकारी के लिए बता दे की भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 26 मिनट है। कई स्थानों पर ‘ब्लड मून’ का नजारा भी दिखाई दे सकता है।

जयपुर में चंद्रग्रहण का कौनसा हिस्सा दिखेगा?

चंद्रोदय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा, जबकि ग्रहण की समाप्ति 6 बजकर 47 मिनट पर हो जाएगी। ऐसे में चंद्रग्रहण का अंतिम चरण ही जयपुर में देखा जा सकेगा।

डिटेल में समझें चंद्रग्रहण का मतलब

अधिक जानकारी के लिए बता दे की गुरुत्वाकर्षण बल यानी ग्रेविटेशनल फोर्स की वजह से पृथ्वी और सभी दूसरे ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। पृथ्वी, 365 दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाती है।

जबकि चंद्रमा एक प्राकृतिक उपग्रह है, जो पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। उसे पृथ्वी के एक चक्कर लगाने में 27 दिन लगते हैं।Rajasthan lunar eclipse

सूर्य के चक्कर लगाने के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बनती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। इस दौरान सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने से चंद्र ग्रहण होता है।