Bank Holiday Next Week : अगर आप लप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई काम है तो बता दे की लगभग अगले पुरे हफ्ते बैंकों में अवकाश रहने वाला है।
बता दे की मई के अंत में एसबीआई की बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। वहीँ कई अन्य बैंकों में भी अलग अलग दिन छुट्टियां देखने को मिल सकती है। अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी महासंघ (एआईएसबीआईएसएफ) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
हड़ताल की तारीखों के कारण ग्राहकों को लंबी छुट्टी का सामना करना पड़ सकता हैः
ऐसे में लगातार चार दिन तक शाखाओं में काम नहीं होगा, इसलिए आपको कई दिनों तक लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
बता दे की 23 मई: चौथा शनिवार (बैंक बंद)।
24 मई: साप्ताहिक रविवार (बैंक बंद)।
25 मई: SBI कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल (SBI प्रभावित)।
26 मई: हड़ताल का दूसरा दिन + कई शहरों में क्षेत्रीय अवकाश (काजी नजरुल इस्लाम जयंती)।
27 मई: जम्मू-कश्मीर में बकरीद की छुट्टी। Bank Holidays
28 मई: देश के लगभग सभी राज्यों में बकरीद की मुख्य छुट्टी।
नोट: यह हड़ताल अभी ‘प्रस्तावित’ है। अगर सरकार या बैंक प्रबंधन के साथ बातचीत सफल रहती है, तो 25 और 26 मई को एसबीआई शाखाएं सामान्य रूप से काम कर सकती हैं।
डिजिटल सेवाओं का करें इस्तेमाल, नहीं रुकेगा काम
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी वित्तीय जरूरतें पूरी करने के लिए सभी डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हमेशा की तरह चालू रहेंगे: Bank Holidays
UPI और नेट बैंकिंग: पैसे ट्रांसफर करने या ऑनलाइन पेमेंट के लिए Google Pay, PhonePe और नेट बैंकिंग 24 घंटे एक्टिव रहेंगे।
26 मई को बंद रहने वाले शहर (काजी नजरुल इस्लाम जयंती): अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कोच्चि, कोहिला, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा।
27 मई को बंद रहने वाले शहर (बकरीद का पहला दिन): जम्मू और श्रीनगर। Bank Holidays
28 मई को बंद रहने वाले शहर (बकरीद की छुट्टी): नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, भोपाल, पटना, रांची, चंडीगढ़, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, नागपुर, पणजी, रायपुर, शिमला, शिलांग, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा।
SBI ग्राहकों पर डबल मार, 25 और 26 मई को होनी है हड़ताल Bank Holidays
बकरीद की छुट्टियों के अलावा, ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने 25 मई (सोमवार) और 26 मई (मंगलवार) को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।





