Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में होली-धुलंडी पर तपेगी धरती; इस दिन से फिर करवट लेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश

, ,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में होली-धुलंडी पर तपेगी धरती; इस दिन से फिर करवट लेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में होली-धुलंडी तपेगी धरती; इस दिन से फिर करवट लेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में इस बार समय से पहले गर्मी की एंट्री देखने को मिल रही है। आज 1 मार्च की शरुवात भी तेज धुप के साथ हुई है वहीँ होली और धुलंडी पर प्रदेश की धरती जमकर तपने वाली है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली ने देश में इस बार गर्मी कैसी रहेगी इसका पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार राजस्थान में सामान्य (40 डिग्री) से ज्यादा गर्मी रहने का अनुमान है। वहीँ आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे है।

मार्च में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की इस बार राजस्थान के साथ गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल के अलावा पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों (सेवन सिस्टर प्रदेश) में तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा रहने का अनुमान है। जो संकेत देता है कि इस सीजन राजस्थान समेत पूरे देश में तेज गर्मी रहेगी। मार्च में सामान्य से ज्यादा बरसात भी हो सकती है। जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर के एरिया में भीषण गर्मी पड़ सकती है। साथ ही सीमावर्ती जिलों में सामान्य से ज्यादा हीटवेव के दिन रहने का अनुमान जताया है।

सामान्य से अधिक हुआ तापमान

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार इस बार रात में भी सामान्य से कहीं ज्यादा गर्मी रहने का अनुमान जताया है। मार्च से मई तक रात का न्यूनतम तापमान पूरे राज्य में औसत से 3-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज होने की संभावना है।रात में भी औसत से ज्यादा गर्मी और तापमान रहने का अनुमान राजस्थान में पश्चिमी जिलों के साथ-साथ दक्षिणी जिलों सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली के एरिया में औसत से ज्यादा तापमान रहने का अनुमान है। जबकि कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के इलाकों में थोड़ी कम गर्मी रहेगी।

मार्च में होगी राजस्थान में बारिश

IMD के नए अपडेट के अनुसार मार्च में राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (WD) की एंट्री होने वाली है जिससे दो या उससे ज्यादा बार बारिश की भी संभावना है। इस दौरान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (WD) से राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बरसात हो सकती है। इससे बीच-बीच में गर्मी कंट्रोल रहेगी और लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।