Haryana IPS promotion : हरियाणा पुलिस सेवा के 22 अधिकारियों को जल्द ही IPS की पदोन्नति का उपहार मिलने वाला है।
बता दे की इसके लिए राज्य स्तर पर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार पदोन्नति के लिए डीपीसी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मुख्यालय के बजाय चंडीगढ़ में आयोजित होने की संभावना है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने खराब स्वास्थ्य के कारण आयोग से दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होने का अनुरोध किया था। आयोग ने चंडीगढ़ में बैठक आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है।
दरअसल, डीपीसी. में मुख्य सचिव की उपस्थिति आवश्यक है। सूत्रों के अनुसार, डीपीसी की बैठक इस सप्ताह होने की संभावना है।
इस बैठक में आयोग की ओर से सचिव सहित कुछ नामित सदस्य भाग लेते हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव और ए. सी. एस. गृह सुधीर राजपाल उपस्थित रहेंगे।
इन्हें मिलेगा IPS का प्रमोशन
कुछ महीने पहले मुख्य सचिव ने 22 अधिकारियों को सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र जारी किए थे।
इनमें मुकेश कुमार, ध्यान सिंह पुनिया, धर्मवीर सिंह, चलजिंद्र सिंह,
जयबीर सिंह, कुशाल सिंह, राजकुमार वालिया,
ताहिर हुसैन, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार,
राजेश कुमार, ममता खर्ब,
रविंद्र विजय सिंह, सिद्वार्थ ढांडा,
करण गोयल, संदीप कुमार,
पूनम, भारती डबास, अमित दहिया,
ऊषा देवी और जितेंद्र गहलावत सहित शामिल हैं।



