Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / राजस्थान में 9वीं से 12वीं तक अब नहीं पढ़ी जायगी ये 4 किताबें, शिक्षा विभाग ने लगाया बेन

, ,

राजस्थान में 9वीं से 12वीं तक अब नहीं पढ़ी जायगी ये 4 किताबें, शिक्षा विभाग ने लगाया बेन

राजस्थान में 9वीं से 12वीं तक अब नहीं पढ़ी जायगी ये 4 किताबें, शिक्षा विभाग ने लगाया बेन

Rajasthan Ban Four History Books: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की विभाग ने कक्षा 9 से 12 तक की चार किताबों को पाठ्यक्रम से हटा दिया है और इस पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। शिक्षा विभाग ने चार पुस्तकों को हटाई गई पुस्तकों की श्रेणी में डालकर उन्हें पढ़ने और पढ़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

इस संबंध में स्कूल और जन शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने एक आदेश जारी किया है। जिन पुस्तकों में नामों का उल्लेख किया गया है, उन पुस्तकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और उन पुस्तकों को नहीं पढ़ने के निर्देश जारी किए गए हैं।

9,10,11 और 12 से हटाया गया पाठ्क्रम

शिक्षा विभाग ने जिन पुस्तकों को पाठ्यक्रम से हटा दिया है, उनमें कक्षा 9,10,11 और 12 के लिए एक-एक पुस्तक शामिल है। ये सभी पुस्तकें राजस्थान और इतिहास से संबंधित हैं। जिसमें राजस्थान का इतिहास, आजादी के बाद का स्वर्णिम इतिहास बताया गया है।

तिहास से जुड़ी इन चार पुस्तकों को कोर्स से हटाया गया

नवीं कक्षा की राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा हिंदी और अंग्रेजी माध्यमदसवीं कक्षा राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति हिंदी और अंग्रेजी माध्यम11वीं कक्षा आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत हिंदी और अंग्रेजी माध्यमकक्षा 12 आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत भाग- 2

हिंदी और अंग्रेजी माध्यम

शिक्षा विभाग ने राजस्थान और इतिहास से जुड़ी इन चारों किताबों को स्कूल में नहीं पढ़ाने का निर्देश दिया है. साथ ही छात्रों को भी इसे नहीं पढ़ने का निर्देश दिया गया है.

शिक्षा मंत्री जता चुके है आपत्ति

बता दें, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इतिहास की किताबों पर पहले ही आपत्ति जता चुके हैं. वह कई बार राजस्थान में पढ़ाए जा रहे इतिहास की किताबों की आलोचना कर चुके हैं. जिसमें पुराने इतिहास खास कर मुगलों की बातें और आजादी के बाद बताई गई इतिहास को लेकर आपत्ति जताई थी.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur