Gold Siver Price Today: इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) ने एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली ह। पर बता दे की यह बहुत कम है। वहीं चांदी की कीमत में आज 3832 रुपये की गिरावट देखी गई है। पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की असफल वार्ता का असर अब सोने और चांदी की कीमतों में देखी जा सकती है।
24 से 14 कैरेट सोने की दर क्या है?
IBJA के अनुसार, सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 150081 रुपये है। शुक्रवार की सुबह सोने की कीमत 150305 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
यानी शुक्रवार से सोमवार तक सोने की कीमत में केवल 287 रुपये की गिरावट देखी गई है।
आज 23 कैरेट सोने की कीमत 149480 रुपये,
22 कैरेट सोने की कीमत 137474 रुपये
18 कैरेट सोने की कीमत 112561 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
14 कैरेट सोने की कीमत 112561 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोना-चांदी के दामों में गिरावट
हालांकि सोने की कीमत में कोई महत्वपूर्ण गिरावट नहीं आई है, चांदी की कीमत में शुक्रवार की तुलना में 3832 रुपये की कमी आई है। आज चांदी की कीमत 237181 रुपये प्रति किलोग्राम है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 24,1013 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। यानी चांदी की कीमत में सिर्फ एक कारोबारी दिन में बड़ी गिरावट देखी गई है।
दबाव में सोना, चांदी
ईरान-अमेरिका वार्ता की विफलता का सोने और चांदी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यदि युद्ध समाप्त नहीं होता है, तो सोने की और बिक्री देखी जा सकती है। मौजूदा वैश्विक स्थिति में निवेशक सोने के बजाय डॉलर को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस वजह से सोने की कीमतों में तेजी आई है। आपको बता दें कि आज डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है। एक डॉलर की कीमत फिर से 93 रुपये के स्तर को पार कर गई है।
घरेलू बाजार से उम्मीदें
भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इससे सोने की घरेलू मांग बढ़ने की उम्मीद है। अगर घरेलू स्तर पर मांग अधिक है, तो इसका असर सोने की कीमत पर भी पड़ेगा।
(यह निवेश सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि और गिरावट के पीछे कई कारण हैं। कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।)



