Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / राजस्थान के इस शहर को ट्रेफिक से मिलेगा छुटकारा, 240 करोड़ का प्रोजेक्ट होली के बाद होगा शरू, वर्क ऑर्डर जारी

,

राजस्थान के इस शहर को ट्रेफिक से मिलेगा छुटकारा, 240 करोड़ का प्रोजेक्ट होली के बाद होगा शरू, वर्क ऑर्डर जारी

राजस्थान के इस शहर को ट्रेफिक से मिलेगा छुटकारा, 240 करोड़ का प्रोजेक्ट होली के बाद होगा शरू, वर्क ऑर्डर जारी

Rajasthan News : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के टोंक रोड और सांगानेर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। जेडीए ने सांगानेर में एक साल से प्रस्तावित एलिवेटेड प्रोजेक्ट के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। जिसका लाभ रोज करीब 1 लाख वाहन चालकों को मिलने वाला है। बता दे की इस नए प्रोजेक्ट का काम होली बाद 5 मार्च से काम शुरू करेगी और 30 महीने में यानी 4 सितंबर 2028 तक प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है।

यू-टर्न कट बना दिया

अधिक जानकारी के लिए बता दे की टोंक रोड पर बी-टू बाईपास से सांगानेर थाने तक 2.1 किमी में मौजूद तीन कट को बंद कर यू-टर्न कट बना दिया है। कट बंद करने के बाद वाहन सांगानेर थाने की पुलिया के नीचे से यू-टर्न ले सकेंगे। बता दे की अब पेडेस्ट्रियन पाथ-वे के साथ दुपहिया चालकों को भी एक से दूसरी तरफ जाने के लिए पुल बनेंगे। इन पर केवल दुपहिया वाहन चलने की अनुमति होगी।

1 लाख वाहन चालकों को डेली मिलेगा लाभ

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रोजेक्ट में मुख्य रैंप होंगे, ताकि नीचे के स्थानीय मार्गों से कनेक्टिविटी बनी रहे। 4 लेन चौड़ी एलिवेटेड पेट्रोल पंप के पास दो हिस्सों में बंटेगी। मालपुरा गेट की तरफ वाहन उतरने के लिए रैंप बनेगा।प्रोजेक्ट के लिए सड़क को 60-70 फीट से बढ़ाकर 100 फीट चौड़ा किया जाएगा। यहां रोज करीब 1 लाख वाहन निकलते हैं।

240 करोड़ से सफर होगा आसान

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस प्रोजेक्ट में 240 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क चौड़ाई कम, जाम, बॉटल नेक के चलते सांगानेर टोंक रोड से डिग्गी मालपुरा रोड पर स्थित स. माधोपुर रेलवे लाइन तक करीब 5 किमी में 25 से 30 मिनट लगते हैं। एलिवेटेड बनने के बाद 3 से 4 मिनट लगेंगे।

अभी के लिए ये अपडेट

रोड कट 400 मीटर पर तरुछाया नगर के पास
तरुछाया से 300 मीटर पर सीताबाड़ी कॉलोनी
रोड कट 400 मीटर आगे गुलाब विहार मोड़ पर