Neemuch-Jhalawar fourlane highway: राजस्थान और मध्यप्रदेश राज्य के बीच कनेक्टिविटी को पहले से बेहतर करने के लिए सरकार नया फोरलेन हाईवे (Neemuch-Jhalawar fourlane highway) बनाने हेतु प्रक्रिया तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य के नीमच जिले से राजस्थान प्रदेश के झालावाड़ जिले तक इस फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा। यह हाईवे राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को तो बेहतर करेगा ही करेगा साथ ही साथ विकास की दृष्टि से भी इसे काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह नेशनल हाईवे बनने के बाद दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक विकास के नए दरवाजे खुलेंगे।
रतलाम, नीमच और मंदसौर जिले की बदल जाएगी तस्वीर
मध्य प्रदेश राज्य की नीमच जिले से राजस्थान प्रदेश के झालावाड़ जिले के बीच बनने जा रहे फोरलेन नेशनल हाईवे (Neemuch-Jhalawar National Highway) का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले की तस्वीर बदल जाएगी। यह राष्ट्रीय राजमार्ग रतलाम, नीमच और मंदसौर के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश के झालावाड़ जिले में भी रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा। इसके अलावा इस रोड के निर्माण से रतलाम, नीमच और मंदसौर जिले में प्रॉपर्टी की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिलेगा। मप्र और राजस्थान में इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले सैकड़ो गांवों का सफर तो आसान हो गई होगा साथ ही साथ छोटे उद्योग स्थापित होने और पेट्रोल पंप व होटल खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
नीमच, मंदसौर और झालावाड़ जिले में जमीन की कीमतों में आएगा उछाल
नीमच और झालावाड़ जिले के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (Neemuch-Jhalawar National Highway) का कार्य पूर्ण होने के बाद राजस्थान प्रदेश के झालावाड़ जिले और मध्य प्रदेश के मंदसौर व नीमच जिले में जमीन की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार इन दिनों इस रोड के निर्माण हेतु साइड सर्वे और रोड सेंसटाइजेशन का काम पूर्ण कर लिया गया है। इस रोड के निर्माण से नीमच, रतलाम और मंदसौर जिले की भोपाल और राजस्थान प्रदेश से कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो जाएगी।





