Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan SI Exam में ये सूचना देने वालों को मिलेगा 100000 रुपये का इनाम, WhatsApp हेल्पलाइन नंबर जारी

, ,

Rajasthan SI Exam में ये सूचना देने वालों को मिलेगा 100000 रुपये का इनाम, WhatsApp हेल्पलाइन नंबर जारी

Rajasthan SI Exam में ये सूचना देने वालों को मिलेगा 100000 रुपये का इनाम, WhatsApp हेल्पलाइन नंबर जारी

Rajasthan SI Exam New Update : राजस्थान में होने वाली पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दे की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2025 के संबंध में एक बड़ी घोषणा की है, जो 5 और 6 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

सही जानकारी पर मिलेगा 1 लाख का इनाम

परीक्षा में पेपर लीक, ब्लूटूथ कॉपी, डमी उम्मीदवार या किसी भी तरह की अनियमितता के बारे में सही जानकारी देने वाले को 1,00,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

इसके लिए एसओजी ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530429258 जारी किया है, जिस पर मैसेज के जरिए जानकारी दी जा सकती है।

सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। यह कदम परीक्षा कदाचार में शामिल गिरोहों पर सख्ती से नकेल कसने के लिए उठाया गया है।

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सतर्कता दलों को सक्रिय किया है। ये दल परीक्षा शुरू होने से पहले और बाद में केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और अन्य कर्मी आयोग के दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।

यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी और हर छोटी-बड़ी गलती को रिपोर्ट में दर्ज किया जाएगा।

एक स्पष्ट संदेश दिया गया है कि परीक्षा की पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी परिस्थिति में नहीं बख्शा जाएगा।

इस बार परीक्षा प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित और त्रुटि-मुक्त बनाने के लिए, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिजिटल मॉड्यूल लागू किया है।

केंद्र अधीक्षकों द्वारा भरे जाने वाले प्रपत्रों का कम्प्यूटरीकरण कर दिया गया है, जिससे कागजी कार्रवाई कम होगी और काम में तेजी आएगी।

इसके साथ, अधिकारियों का ध्यान सुरक्षा और परीक्षा संचालन पर अधिक होगा।

नई प्रणाली परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन को मजबूत करेगी और पूरी चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को बढ़ाएगी।