Rajasthan Court Bomb Threat : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पिछले कुछ समय से कई जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी आ रही है। वहीँ एक बार फिर से बाड़मेर और नागौर जिलों में कोर्ट परिसरों को बम धमकी मिलने के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
खाली करवाया कोर्ट परिसर
अधिक जानकारी के लिए बता दे की दोनों ही जगह पुलिस ने तत्काल सर्तकता बरतते हुए कोर्ट परिसर को खाली करवाया और बम निरोधक दस्तों के साथ सुरक्षा बढ़ा दी। दोनों ही जगह एक ही तरह की मेल की गई है। Rajasthan News
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मेल में आतंकी अजमल कसाब का जिक्र किया है। लिखा- मुझे नहीं पता कि ब्लास्ट का समय क्या था, शायद दोपहर 1PM से पहले। रिस्क मत लेना। यह कोई फेक धमकी नहीं है। कुछ बम ड्रोन से गिराए गए थे। जगह पता नहीं है, लेकिन छतों पर चेक कर लें।

जिला न्यायाधीश के मेल एड्रेस पर धमकी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बाड़मेर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। जिला न्यायाधीश के मेल एड्रेस पर धमकी भरा मेल आया था, जिसे सूचना मिलते ही एसपी नरेद्र सिंह मीना के नेतृत्व में पुलिस ने कोर्ट परिसर खाली करवाकर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस धमकी भेजे गए मेल का स्रोत पता लगाने में जुटी है। बता दें, 25 दिसंबर 2025 को भी बाड़मेर कलेक्ट्रेट को बम धमकी दी गई थी। Rajasthan News
