Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / एक के बाद एक तीन सिलेंडर फ़टे; भीषण आग से सहम उठा हरियाणा का ये इलाका

,

एक के बाद एक तीन सिलेंडर फ़टे; भीषण आग से सहम उठा हरियाणा का ये इलाका

एक के बाद एक तीन सिलेंडर फ़टे; भीषण आग से सहम उठा हरियाणा का ये इलाका

Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की रेवाड़ी शहर के कोनसीवास रोड पर मॉडल टाउन थाना के समीप बनी झुग्गियों में की शाम भीषण आग लग गई।

आग में एक-एक करके 25 झुग्गियां खाक हो गई। इतना ही नहीं आग ने पास में ही बने एक मकान को भी चपेट में ले लिया, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

तीन सिलिंडर फ़टे

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि झुग्गियों में रखे तीन छोटे सिलेंडर भी फट गए, जिसके धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए।

बता दे की काफी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद आग पर तक़रीबन 90 से 100 मिनट बाद काबू पाया गया।

दरअसल, कोनसीवास रोड पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की दो एकड़ से ज्यादा भूमि खाली पड़ी हुई है। यहां सालों से 100 से ज्यादा झुग्गियां बनी हुईं है।
इन झुग्गियों में रहने वाले लोग कबाड़ का काम करते हैं।

शनिवार शाम को सड़क के साथ लगती एक झुग्गी में किसी कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की झुग्गियों को भी चपेट में ले लिया।

जिसके बाद पूरे शहर में काले धुआं का गुब्बार आसमान में नजर आया।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची

इसी बिच सबसे अच्छी खबर ये थी की सूचना के बाद सबसे पहले रेवाड़ी से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।
इसी बिच सबसे अच्छी खबर ये थी की सूचना के बाद सबसे पहले रेवाड़ी से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

वहीँ आग का विकराल रूप देखकर धारूहेड़ा और बावल से पांच अन्य गाड़ियां मंगवाई गई।

इन झुग्गियों के पीछे घना आबादी क्षेत्र है। आग की वजह से इन घरों में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur