Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें- कैसा रहेगा मई में मौसम

, ,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें- कैसा रहेगा मई में मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें- कैसा रहेगा मई में मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के कई जिलों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दे की पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में तापमान में गिरावट आई है। शहर के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू और बीकानेर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। प्रदेश में फलोदी सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोटा में गर्मी के कारण एक स्कूटर में आग लग गई। आज 15 जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं, दिन में तेज धूप, दोपहर में गरज के साथ बौछारें पड़ने और अगले सप्ताह कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मई की शुरुआत भी बहुत गर्म हो सकती है।

इन शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया

पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने और पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के कारण मंगलवार को राज्य में तापमान में गिरावट आई। जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, पिलानी, फतेहपुर, दौसा में तापमान में 3-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

सिरोही में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, प्रतापगढ़ में 38.5 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब आगे कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम ?

राज्य के दक्षिणी हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अन्य हिस्सों में, अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने और लू से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।

अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय गठन और बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाओं के प्रभाव के साथ आंधी के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मई के पहले सप्ताह में राज्य के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि बारिश अभी भी जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur