Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Aaj Ka Mousam 22 April : आज इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट! देखें हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर का मौसम पूर्वानुमान

,

Aaj Ka Mousam 22 April : आज इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट! देखें हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर का मौसम पूर्वानुमान

आज का मौसम : राजस्थान हरियाणा से लेकर देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? देखें नया अपडेट

Aaj Ka Mousam 22 April 2026, : हरियाणा राजस्थान समेत देशभर के मौसम में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में जहां बारिश तो कई राज्यों में गर्मी ने सब कुछ हिला कर रख दिया है। बता दे की देशभर मौसम के अलग अलग रंग दिख रहे है।

पिछले कई दिनों से देशभर में हुई बारिश का अब लगभग असर समाप्त होने को आया है। वहीँ गर्मी एक बार फिर अपने रंग दिखने शरू कर दिए है।

बता दे की पिछले 4 दिनों से गर्मी का कहर शरू हो गया है। वहीँ हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

देखें आज 22 अप्रैल बुधवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट…

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के महीने में ही दोपहर के समय बाहर निआजना मुश्किल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। IMD ने पूर्वोत्तर भारत के कुछ स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कुल 12 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। Aaj Ka Mousam 22 April

IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 से 25 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान असम और मेघालय में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

हरियाणा-पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अगले तीन दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, लू धीरे-धीरे पूर्वी भारत और उससे सटे मध्य भारत की ओर फैलेगी। देश के कई राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। IMD ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना व्यक्त की है। Aaj Ka Mousam 22 April

मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों में 21 से 24 अप्रैल के दौरान लू चलने की प्रबल संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में 22 से 25 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 अप्रैल तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam 22 April

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD ने उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, लू का प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, आज़मगढ़, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, मिर्जापुर, गाजीपुर और सोनभद्र में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

अप्रैल के महीने में ही बिहार में गर्म की सितम सता रहा है। IMD के अनुसार, अगले दो दिनों तक गर्मी खूब परेशान करेगी। जबकि 24 और 25 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी पटना में अगले दो दिनों तक धूप छाई रहेगी। वहीं 24 और 25 अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं। Aaj Ka Mousam 22 April

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अभी भी मौसम शुष्क बना हुआ है। जबकि मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी का असर दिख रहा है। IMD के अनुसार, औली में 28 आज तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदलता रहेगा। अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 25 और 26 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur