Aaj ka Rashifal 9 April 2026: आज के दिन कई राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है बता दे की आपके राशिफल में कुछ बदलवा देखने को मिल रहा है।
बता दे की ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपकी दैनिक दिनचर्या का आंकलन किया जाता है और ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में- तीनों ग्रह की पोजीशन वैसी ही बनी हुई है।
धनु राशि में चंद्रमा मूल नक्षत्र के चल रहे हैं। बुध और राहु कुंभ राशि में यथावत रहे। सूर्य, मंगल और शनि मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
तो चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का 9 अप्रैल का राशिफल
मेष आज का राशिफल : धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, स्कीमें, प्रोग्राम सिरे चढ़ेंगे, कामकाजी मोर्चे पर दशा बेहतर, इरादों में मजबूती।
वृष आज का राशिफल : पेट में गड़बड़ी रहेगी, इसलिए लिमिट में खान-पान करना सही रहेगा, मन भी उदास, परेशान, डावांडोल सा रहेगा।
मिथुन आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबार की दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, शुभ कामों में ध्यान।
कर्क आज का राशिफल : चूंकि आपका मन टैंस तथा डावांडोल सा रहेगा, इसलिए आप किसी भी काम को हाथ में लेने से संकोच करेंगे।
सिंह आज का राशिफल : आमतौर पर मजबूत सितारा आपके कदम को हर फ्रंट पर बढ़त की तरफ रखेगा, आपकी प्रोग्रामिंग प्लानिंग भी आगे बढ़ेगी।
कन्या आज का राशिफल : प्रॉपर्टी के किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय बेहतर, बड़े लोगों में मान-सम्मान दबदबा बना रहेगा।
तुला आज का राशिफल : आम सितारा आपको कामकाजी कामों में व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, कामकाजी साथी भी साथ देंगे।
वृश्चिक आज का राशिफल : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, इज्जत-मान की प्राप्ति।
धनु आज का राशिफल : व्यापारिक तथा कामकाजी कामों में कामयाबी मिलेगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा, धार्मिक कामों में रुचि।
मकर आज का राशिफल : सितारा खर्चों को बढ़ाने तथा अर्थ दशा टाइट रखने वाला, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करें।
कुंभ आज का राशिफल : टीचिंग, कोचिंग, फोटो-वीडियोग्राफी, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
मीन आज का राशिफल : समय सफलता तथा मान-सम्मान देने वाला मगर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना ठीक रहेगा।
