aaj Ka Rashifal 12 April 2026 Horoscope Today,Aaj Ka Rashifal 11 April 2026 : आज के दिन कई राशियों को भाग्य का साथ मिलने वाला है। बता दे की ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके दिन का आंकलन किया जाता है और आपके ग्रहों की स्थिति शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, श्रवण नक्षत्र में है। श्रवण नक्षत्र के मालिक स्वयं चंद्रमा होते हैं तो चंद्रमा अपने नक्षत्र में मकर राशि में चल रहे हैं। राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल, शनि मीन राशि में बने हुए हैं। चलिए जानते है तो 12 अप्रेल के दिन आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष आज का राशिफल: आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से निर्णय लें। पैसों को उधार देने से पहले किसी बड़े से सलाह कर लें। संतान के कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य में हल्की थकान महसूस हो सकती है।
वृष आज का राशिफल: आज का दिन स्थिरता और संतुलन बनाए रखने का है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ानी होगी। घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। माता जी की सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन आज का राशिफल:आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। कोई नई योजना आपके मन में आ सकती है। नौकरी में बदलाव का विचार बन सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम किसी खास की सहायता से पूरे हो सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कर्क आज का राशिफल: आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यों में देरी हो सकती है,धैर्य से काम लें। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
सिंह आज का राशिफल: आज आपको अपने निर्णयों पर भरोसा रखना होगा। किसी पुराने कार्य का अच्छा परिणाम मिल सकता है। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। बाहर के खान-पान से परहेज़ रखें।
कन्या आज का राशिफल: आज का दिन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज खत्म हो सकती है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
तुला आज का राशिफल: आज आपको अपने रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। बिज़नेस करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी भी बाहर वाले पर भरोसा न करें। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक आज का राशिफल: आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। व्यापार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। आज सिर दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
धनु आज का राशिफल:आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सरहाना हो सकती है। बच्चें आज आपसे अपने मन की बात सांझा कर सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
मकर आज का राशिफल: आज का दिन नई शुरुआत के संकेत दे रहा है। आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय की ओर बढ़ सकते हैं। नाय काम शुरु करने की सोच सकते हैं। युवा विदेश जाकर पढ़ने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ आज का राशिफल: आज आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। किसी पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी। सिंगल जातक आज किसी से अपने की बात बोल सकते हैं। आज बाहर के खाने से परहेज़ करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। परिवार के प्रति नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कामकाज में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
