Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 Horoscope, आज का राशिफल: आज का दिन 6 राशियों के लिए सुबह रहने वाला है।
बता दे की आज ग्रहों की चाल बदल रही है और इसी हिसाब से आपके दिन का आंकलन किया जाता है।
गृह स्थिति- मंगल स्वग्रही मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र, गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में, चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र हैं और ये मंगल का नक्षत्र होता है।
तो चंद्रमा मिथुन राशि में, मृगशिरा नक्षत्र में, संयोग कर रहे हैं शुक्र और गुरु से, तीनों कन्ट्राडिक्ट है और काल पुरुष का तृतीय भाव कन्ट्राडिक्ट्री फेज से गुजर रहा है
तो चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का पूरा दिन ?
मेष- आज का राशिफल
यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम मैच्योर होगा, धार्मिक सामाजिक कामों में ध्यान, अर्थ दशा भी सुखद।
वृष-आज का राशिफल
मन तथा बुद्धि गलत सोच के प्रभाव में रहेगी इसलिए आप किसी भी काम को उसके टारगेट तक न ले जा सकेंगे। Aaj Ka Rashifal
मिथुन-आज का राशिफल
कामकाजी साथी आपके साथ न तो सहयोग करेंगे और न ही आप की बात ध्यान के साथ सुनेंगे, मन भी परेशान अपसैट सा रहेगा।
कर्क- आज का राशिफल
समय कमजोर, इसलिए आपका कदम रुकता-रुकता दिखाई देगा, एहतियात से रहें क्योंकि हर कोई आपका विरोध करेगा।
सिंह- आज का राशिफल
अर्थ दशा कमजोर, लेन-देन के काम संभल-संभाल कर करने चाहिए ताकि आपकी पेमैंट न किसी के नीचे फंस जाए।
कन्या-आज का राशिफल
व्यापार तथा कारोबार के कामों में लाभ वाला समय अच्छा, वैसे भी हर तरह से कदम बढ़त की तरफ, मगर स्वभाव में क्रोध का असर।
तुला- आज का राशिफल
इरादों में मजबूती, शुभ कामों में ध्यान, अर्थ दशा ठीक-ठाक रहेगी, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे। Aaj Ka Rashifal
वृश्चिक- आज का राशिफल
सितारा खर्चों परेशानियों वाला, इसलिए जिन खर्चों को टाल सकें, उन्हें टाल देना चाहिए। नुक्सान तथा धन हानि का भय।
धनु- आज का राशिफल
सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी।
मकर- आज का राशिफल
हल्की सोच तथा हल्की नेचर वाले लोगों से दूरी रखनी चाहिए क्योंकि वे आपकी टांग खींचने का कोई मौका हाथ से न जाने देंगे।
कुम्भ- आज का राशिफल
सितारा पेट के लिए कमजोर, खान-पान में उन वस्तुओं का इस्तेमाल न करें जो आपकी तबीयत को सूट न करती हों, नुक्सान का भय। Aaj Ka Rashifal
मीन- आज का राशिफल
सितारा चूंकि सरकारी कामों को बिगाड़ने तथा अफसरों के रुख को सख्त रखने वाला है इसलिए पूरी तरह से चौकस रहना चाहिए।





