Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update :आज सम्पूर्ण राजस्थान में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 8 अप्रेल तक एक्टिव रहेगा नया पश्चमी विक्षोभ

, ,

Rajasthan Weather Update :आज सम्पूर्ण राजस्थान में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 8 अप्रेल तक एक्टिव रहेगा नया पश्चमी विक्षोभ

Rajasthan Weather Update :आज सम्पूर्ण राजस्थान में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 8 अप्रेल तक एक्टिव रहेगा नया पश्चमी विक्षोभ

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में लोगों को 10 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने वाली है। वहीँ कल दोपहर से राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर जारी है।

जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता साफ दिखाई दे रही है। राज्य में बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ के कारण, बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का चक्र 7-8 अप्रैल तक जारी रहेगा।

एक्टिव हुआ नया सिस्टम

अप्रैल की पहले हफ्ते गुरुवार से सक्रिय हो गई। इसके प्रभाव से श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर के क्षेत्रों में मौसम बदल गया। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई।

आज पुरे राज्य में बारिश का अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रणाली का अधिकतम प्रभाव 3 अप्रैल को देखने को मिलेगा। 3 अप्रैल को कुल 8 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 अप्रैल के बाद यह कमजोर हो जाएगा।

8 अप्रेल तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट

6 अप्रैल की शाम से राजस्थान में एक और नई प्रणाली सक्रिय हो जाएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल से आने वाला सिस्टम भी मजबूत होगा और इसके प्रभाव में राज्य के कई हिस्सों में 7-8 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

फसलों को नुकसान

स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है।

जिले के कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश हुई। श्रीगंगानगर के पदमपुर और अनूपगढ़ इलाकों में भारी बारिश हुई।

मौसम में बदलाव से भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

राजस्थान में तापमान

गुरुवार को कोटा राज्य का सबसे गर्म स्थान था। अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान साफ रहा।

जयपुर में भी गुरुवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 37.9 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 37.6 डिग्री सेल्सियस,

फतेहपुर (सीकर) में 37.7 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 37.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 35 डिग्री सेल्सियस,

अलवर में 35.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनू) में 35.2 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली (टोंक) में 35.8 डिग्री सेल्सियस,

जोधपुर में 34.8 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 34.3 डिग्री सेल्सियस,

फलोदी में 34.3 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10 अप्रैल तक गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि राज्य में वर्तमान में एक मौसम प्रणाली सक्रिय है, जबकि दूसरी प्रणाली 6 अप्रैल से सक्रिय होगी।

दोनों प्रणालियों का प्रभाव पड़ेगा। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। 10 अप्रैल तक राज्य में गर्मी की कोई संभावना नहीं है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur