Aaj Ka Rashifal 11 March 2026 Horoscope, आज का राशिफल 11 मार्च: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। बता दे की मेष से मीन राशियों के दिन का आकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। ग्रहों की स्थिति अभी मध्यम योग बना हुआ है, चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का पूरा दिन
मेष आज का राशिफल
मेष राशि- बहुत बचकर पार करिए, समय खराब चल रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान की भी स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुशलपूर्वक चलते रहेंगे। सूर्य को जल देना और काली वस्तु का दान करना शुभ फल देगा।Aaj Ka Rashifal
वृषभ आज का राशिफल
सूर्य का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। पहले दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। यदि आप नौकरी या स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल माना जा रहा है। परिवार में बच्चों से जुड़ी चिंताएं भी कम हो सकती हैं और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा।
मिथुन आज का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर राहत देने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से चल रही परेशानियों में कमी आ सकती है और कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। जो लोग विदेश में नौकरी, शिक्षा या नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि इस दौरान माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी रहेगा।Aaj Ka Rashifal
कर्क आज का राशिफल
कर्क राशि के लोगों को इस गोचर के दौरान मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। कई बार ऐसा लग सकता है कि आपके काम में रुकावट आ रही है, लेकिन धैर्य और मेहनत बनाए रखने पर अंततः सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। साहस और आत्मविश्वास के दम पर आप मुश्किल परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों और भाई-बहनों के साथ किसी भी तरह के मतभेद से बचना बेहतर रहेगा।
तुला आज का राशिफल
तुला राशि के लिए सूर्य का यह गोचर योजनाओं को सफल बनाने वाला समय साबित हो सकता है। जो लोग पहले आपके विरोध में थे, वे भी इस दौरान सहयोग करते नजर आ सकते हैं। छिपे हुए विरोधी कमजोर पड़ सकते हैं और कानूनी मामलों में भी आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना है। हालांकि इस दौरान किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचना चाहिए। विदेश से जुड़े कार्यों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक आज का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। नवविवाहित दंपतियों के लिए संतान प्राप्ति के संकेत भी मिल सकते हैं। हालांकि जो लोग प्रेम विवाह की योजना बना रहे हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना बेहतर हो सकता है।Aaj Ka Rashifal
मकर आज का राशिफल
मकर राशि के लिए सूर्य का यह गोचर अवसरों से भरा समय लेकर आ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत या किसी महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के कारण कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
मीन आज का राशिफल
मीन राशि के लिए यह गोचर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि सूर्य इसी राशि में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। सरकारी विभागों में रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। विदेश से जुड़े कार्यों, नौकरी या वीजा से संबंधित प्रयासों में सफलता मिल सकती है। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा। शरीर में दर्द या थकान जैसी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
