HBSE 10th Result 2026, bseh.org.in Live Updates : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज सुबह यानि 12 बजे सभी स्कूलों के परिणाम जारी कर दिए है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस वर्ष 10वीं कक्षा का परीक्षा का कुल परिणाम 89.60 प्रतिशत रहा।
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली युवती गांव मिराण के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीपिका है जिसने 500 में 499 अंक हाशिल किये है।
चरखी दादरी के गांव बिगोवा के बीएसएम सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा रौनक ने 498 अंक लेकर द्वितीय,
हिसार के पुठ्ठी समैन के एनसीवीएम हाई स्कूल की छात्रा खुशी ने 498 अंक लेकर द्वितीय,
हिसार के खेरी जलब के स्वामी विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा अंतू ने 498 अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया।































