Railways Rules Chanded : अगर आप ट्रैन के अंदर यात्रा करते है तो यह खबर आपके लिए बड़ी काम की होने वाली है। बता दे की 1 मार्च से ट्रैन टिकट के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। हमारे देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। ट्रेन से यात्रा करना आरामदायक होता है यही वजह है कि लोग बड़े पैमाने पर ट्रेन से यात्रा करते हैं। रेलवे के द्वारा समय-समय पर नियमों में बदलाव किया जाता है। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको नए नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। 1 मार्च 2026 से रेलवे के द्वारा एक और नियम बदल दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आईआरसीटीसी के कई ऐप से लोग टिकट बुक करते हैं लेकिन अब इन ऐप्प को बंद किया जाएगा और एक ऐप से टिकट बुक होगा।
1 मार्च 2026 से लागू होगा नया नियम
अधिक जानकारी के लिए बता दे की रेलवे के द्वारा टिकट बुकिंग सिस्टम को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है जिसे 1 मार्च 2026 से लागू किया जाएगा। 1 मार्च से आप रेल वन अप का इस्तेमाल करके टिकट बुक कर पाएंगे चाहे आपको जनरल टिकट बुक करना है प्लेटफार्म टिकट या रिजर्वेशन टिकट। सब कुछ एक ऐप पर ही आपको आसानी से मिल जाएगा।
देश में रोजाना लाखों लोग मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं इसलिए यह बदलाव उन आम यात्रियों को ज्यादा प्रभावित करेगा। अभी लोगों को लाइन में लगकर टिकट बुक करना पड़ता है। लेकिन अब ऐप से आप टिकट बुक कर पाएंगे।
अब रेलवन ऐप से होंगे सारे काम
1 मार्च से पुराना यूटीएस ऐप देशभर में बंद कर दिया जाएगा. उसकी जगह रेलवन ऐप लेगा। रेल वन एप से एक जगह ही सभी टिकट बुक हो जाएगा और सबसे बड़ी बात है की टिकट बुकिंग के दौरान डिस्काउंट भी मिलेगा।
